चंडीगढ़ के मिनी सचिवालय में मेडिकल प्रैक्टीशनर्स एसोसिएशन पंजाब (रजि. 295) के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष धन्ना मल्ल गोयल के नेतृत्व में प्रधान स्वास्थ्य सचिव कुमार राहुल के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं हेतु प्रशिक्षण प्रारंभ कराने को लेकर मीटिंग की। बैठक के पश्चात प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने त्वरित व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब के निदेशक के साथ बैठक के निर्देश दिए।

इसके तहत वीरवार को नवनियुक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब डॉ. अनिल गोयल के साथ प्रतिनिधिमंडल की अहम मीटिंग हुई। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग डॉक्टर बनने की नहीं, बल्कि प्राथमिक सेवाएं देने हेतु हेल्थ प्रोवाइडर के रूप में अल्पकालिक प्रशिक्षण की है। उन्होंने जानकारी दी कि ऐसी शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग अन्य राज्यों में भी कराई गई है।

प्रतिनिधिमंडल ने गांवों व दूरदराज क्षेत्रों में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी, सीमित समय तक खुलने वाली डिस्पेंसरी तथा आपात स्थितियों में दिक्कतों का हवाला देते हुए प्रशिक्षण जल्द शुरू करने की मांग दोहराई। डॉ. अनिल गोयल ने संबंधित अफसरों को एकत्र किए गए डेटा को सरकार को फौरन भेजने के निर्देश दिए, ताकि आगे की प्रक्रिया शुरू हो सके।

विज्ञापनIn-Article Banner

धन्ना मल्ल गोयल और सुरजीत सिंह के मुताबिक 25 नवंबर तक दिए गए अल्टीमेटम को 10 दिनों के लिए आगे बढ़ाया गया है। मीटिंग में सुरजीत सिंह लुधियाना, चमकौर सिंह, टहल सिंह, बलवीर सिंह, संदीप सिंह और जसविंदर सिंह भी शामिल रहे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर