आर्य मॉडल सीसे स्कूल में दीपावली का पर्व उत्साह, उमंग तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों हेतु रंगोली, दीया मेकिंग तथा कक्षा-कक्ष सजावट समेत विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष अश्वनी मोंगा ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल ढंग से मनाने का आह्वान किया। प्रिंसिपल विपिन गर्ग ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सहयोग, आत्मविश्वास एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सचिव सुरेंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष विनोद गर्ग एवं सदस्य जनेश सिंगला, पवन तायल, धर्मपाल रल्हन, विजेंदर आर्य तथा रेणु आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। समस्त स्टाफ सदस्यों को दीपावली के उपहार वितरित किए गए।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर