- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Quiz Competition Organized On Diwali
आदर्श मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरोट मेहरा में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर विभिन्न हाउसों के बीच एक विशेष क्विज प्रतियोगिता और एक मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक व पौराणिक परंपराओं, नैतिक मूल्यों और समृद्ध विरासत से जोड़ना था। कार्यक्रम की शुरुआत हाउसों के बीच एक विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ हुई। प्रतियोगिता में रामायण, वेदों जैसे महान भारतीय महाकाव्यों और सामान्य सूचना पर आधारित कई रोचक और ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए। यहां प्रिंसिपल आरती मेहरा, प्रवीना, अध्यापक रमनदीप, मुकेश, कान्ता, जीवन ज्योति, अनीता, काजल मौजूद रहे।







