जालंधर | मेहतपुर स्थित पीएम श्री सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लॉक नकोदर-2 के ब्लॉक स्तरीय विषय मेले में सरकारी मिडिल स्कूल आलोवाल के विद्यार्थियों ने तीनों उप-थीमों में प्रथम स्थान हासिल किया। रियल लाइफ एप्लीकेशन उप-थीम में हरमन और सलोनी, आर्ट इंटीग्रेटेड लर्निंग में मनजोत और मनरीत तथा इंडियन एथोस–कनेक्टिंग पास्ट, प्रेजेंट एंड फ्यूचर उप-थीम में नवजोत और अनुष्का को पहला स्थान मिला। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक नोडल अफसर रुचि आहुजा और मेजबान विद्यालय की इंचार्ज कुलजीत कौर के नेतृत्व में हुआ। विद्यार्थियों की तैयारी में गाइड अध्यापक सन्नी छाबड़ा और गौरवी ने मार्गदर्शन दिया, जबकि गीता रानी और आरती थरेजा ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की डीडीओ पूनम कुमारी ने विद्यार्थियों व स्टाफ का हौसला बढ़ाया।