पंजाब सरकार के झूठे आश्वासनों और बैठकों के नाम पर की जा रही समय की बर्बादी से तंग आकर सेवा केंद्र कर्मचारियों ने अपने संघर्ष को और तेज करने का ऐलान किया है। सेवा केंद्र कर्मी यूनियन ने पहले से तय 4 दिसंबर के आयोजन में बदलाव करते हुए अब 30 नवंबर (सोमवार) को संगरूर स्थित मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास का घेराव करने की घोषणा की है। इस विरोध प्रदर्शन में बठिंडा जिले के तमाम सेवा केंद्र कर्मचारी भी अपने परिवारों सहित भारी संख्या में शामिल होंगे।

इस मौके पर यूनियन के प्रांतीय नेताओं बलजिंदर सिंह माझा (प्रदेश अध्यक्ष), मोहनी शर्मा (उपाध्यक्ष) और गुरसेवक सिंह (महासचिव) ने बताया कि बीती 22 नवंबर को संगरूर में मुख्यमंत्री आवास के घेराव के पश्चात सरकार ने 26 नवंबर को यूनियन के साथ बैठक तय की थी। लेकिन तय दिन पर कोई भी सरकारी प्रतिनिधि मीटिंग में नहीं पहुंचा।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर