भारत से पाकिस्तान के जैकोबाबाद स्थित गुरुद्वारे में भेजी गई पालकी साहिब को अटारी-वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। करीब 7 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी पाकिस्तानी अधिकारियों ने पालकी साहिब को सीमा पार करने की मंजूरी नहीं दी। इसके

भारतीय अधिकारियों ने पूरी की थीं जरूरी औपचारिकताएं

पिछले दिनों भारत आए सिख श्रद्धालु इस पालकी साहिब को अपने साथ पाकिस्तान ले जाना चाहते थे। इसके लिए पालकी साहिब को ट्रक के जरिए अटारी-वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंचाया गया था। इसे पाकिस्तान के जैकोबाबाद स्थित गुरुद्वारे में भेजा जाना था। भारतीय अफसरों की ओर से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं, लेकिन पाकिस्तानी अफसरों ने पालकी साहिब को अपने राष्ट्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापनIn-Article Banner

कहा जा रहा है कि अटारी-वाघा सीमा पर पहुंचने के पश्चात पाकिस्तानी कस्टम अधिकारियों ने पालकी साहिब को प्राप्त करने हेतु आवश्यक अनुमति लेने का हवाला देते हुए समय मांगा। इस कारण ट्रक के साथ आए लोगों को करीब 6 से 7 घंटे तक सीमा पर इंतजार करना पड़ा। उन्हें उम्मीद थी कि औपचारिकताएं पूरी होने के पश्चात पालकी साहिब को पाकिस्तान भेजने की अनुमति मिल जाएगी।

अनुमति नहीं मिलने पर ट्रक वापस भारत लौटा

हालांकि, काफी इंतजार के पश्चात पाकिस्तानी अफसरों की ओर से स्पष्ट कर दिया गया कि पालकी साहिब को सीमा पार ले जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इसके पश्चात पालकी साहिब को लेकर आया ट्रक वापस भारत लौट गया।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर