- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Faridkot Emergency Mock Drill | NDRF Conducts Blackout Training Exercise
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और पंजाब सरकार की हिदायतों के तहत फरीदकोट जिला प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम कोटकपूरा के डॉ. हरि सिंह सेवक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राकृतिक आपदाओं और युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के
प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन प्रशिक्षण
मॉक ड्रिल के बीच एनडीआरएफ और अन्य टीमों के सदस्यों ने लोगों को आपातकालीन स्थितियों में घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपस में एक-दूसरे की मदद करने के तरीके बताए। आयोजन में विभिन्न विभागों के अफसर व मुलाजिम भी मौजूद रहे।
सिविल डिफेंस अधिकारी निर्मल सिंह और नायब तहसीलदार कोटकपूरा गुरचरण सिंह बराड़ ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों के मुताबिक आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु आम नागरिकों को जागरूक करने और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से यह अभ्यास आयोजित किया गया।
ब्लैकआउट अभ्यास और सुरक्षा नियम
अफसरों ने बताया कि ब्लैकआउट अभ्यास के जरिए नागरिकों को यह सूचना भी दी जा रही है कि युद्ध या अन्य आपात स्थितियों के दौरान रोशनी को नियंत्रित रखकर और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कैसे खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर संबंधित सुरक्षा एजेंसियों और फौज को किस प्रकार सहयोग दिया जा सकता है, इस बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। फोटोज







