- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Students Said, If We Are Fit Then India Is Also Fit.
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के नूरपुर रोड और कपूरथला रोड कैंपस में विवेशियस वाइब्रेंस 2026–27 के तहत एलकेजी विद्यार्थियों ने टाइनी स्टेप्स–स्ट्रांग इंडिया और हम फिट तो इंडिया फिट विषयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नूरपुर रोड कैंपस में कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थियों हेतु कौशल फेस्ट भी आयोजित हुआ, जहां रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन किया गया।
नूरपुर रोड कैंपस कार्यक्रम में गुरप्रीत कौर (राज्य उपाध्यक्ष, महिला विंग, आम आदमी पार्टी), बलदेव सिंह जोसन, डायरेक्टर मीनाक्षी शर्मा, प्रिंसिपल जसमीत बख्शी और प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर पूजा राणा उपस्थित रहीं। आदियोग, एरोबिक्स, इंडोर गेम्स तू है चैंपियन, सुनो गौर से दुनिया वालो और हम फिट तो इंडिया फिट जैसी प्रस्तुतियां रहीं।
कपूरथला रोड कैंपस में प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर (समस्त कैंप्स) गुरमीत कौर सग्गू, प्रिंसिपल शीतू खन्ना और इंचार्ज पूनम नारंग मौजूद रहीं। कौशल फेस्ट में सिंपल मशीन्स, ई-वेस्ट कलाकृतियां, टाई-एंड-डाई, क्रोशिया, रेजिन आर्ट और बांस से बने उत्पाद प्रदर्शित हुए। कक्षा नौवीं के छात्र हरमनदीप सिंह द्वारा लिखी पुस्तकों, कठपुतली शो और हेरिटेज कॉर्नर ने विशेष ध्यान खींचा।







