- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Explained The Principles Of The Constitution And Made The Youth Aware
सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मकसूदां में जिला प्रशासन ने जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से संविधान दिवस मनाया। कार्यक्रम में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने विद्यार्थियों से संविधान के सिद्धांतों को समझने और जागरूक व जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। अमनिंदर कौर ने बताया कि भारतीय संविधान राष्ट्र के लोकतंत्र की नींव है और यह समस्त नागरिकों को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और भाईचारे का संदेश देता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान में दर्ज मूल अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश की प्रगति में योगदान देने हेतु प्रेरित किया। जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. सुरजीत लाल और स्वीप नोडल अधिकारी, जालंधर डॉ. अशोक सहोता ने संवैधानिक जागरूकता, नागरिक भागीदारी और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के महत्व पर विचार रखे।
इससे पहले कैंपस डायरेक्टर डॉ. अनुराग शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय लेख-लेखन और क्विज प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वीप गतिविधियों में भूमिका हेतु डॉ. सुरजीत लाल, डॉ. अनुराग शर्मा एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. हुसन लाल को भी सम्मानित किया गया। संस्थान परिसर में मतदाता पंजीकरण शिविर भी लगाया गया।







