तरनतारन के एसडीएम कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार रात 8 बजे सिविल डिफेंस ने एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की। ब्लैकआउट लगभग 15 मिनट तक रहा।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली और पंजाब सरकार के निर्देशों पर यह अभ्यास किया गया। इसका मकसद हवाई हमले की हालत में सिविल डिफेंस की तैयारी और आपातकालीन व्यवस्था को परखना था।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. निर्मल ओसेपचन के निर्देश पर मॉक ड्रिल शुरू हुई। एयर रेड चेतावनी का सायरन बजते ही बिजली विभाग ने बिजली बंद कर दी। तय इलाके की सभी लाइटें बंद होने से पूरा एसडीएम कॉम्प्लेक्स अंधेरे में डूब गया।

विज्ञापनIn-Article Banner

सायरन बजाकर ही ऑल क्लियर का दिया सिग्नल

ब्लैकआउट के बीच संबंधित विभागों ने तय प्रक्रिया के मुताबिक काम किया। अभ्यास समाप्त होने पर दो मिनट तक तेज आवाज में सायरन बजाकर ‘ऑल क्लियर’ सिग्नल दिया गया।

मॉक ड्रिल में आग बुझाने, बचाव और राहत कार्य, प्राथमिक उपचार और मेडिकल सहायता का अभ्यास किया गया। घायलों को सुरक्षित जगह पहुंचाने, यातायात संभालने और भीड़ नियंत्रित करने की प्रतीकात्मक रिहर्सल भी हुई। संबंधित विभागों के मुलाजिम और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक इसमें शामिल हुए।

नायब तहसीलदार तरनतारन निर्मल सिंह ने कहा कि यह सिविल डिफेंस की तैयारी परखने हेतु नियमित मॉक ड्रिल थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक आपातकालीन हालत से निपटने की तैयारी के लिए देशभर में हर वर्ष अप्रैल और नवंबर में ऐसी मॉक ड्रिल होगी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर