तरनतारन में डिप्टी कमिश्नर डॉ. निर्मल ओसेपचन ने 27 नवंबर को जिला स्वास्थ्य सोसायटी की बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

योजनाओं और सेवाओं की निरंतरता पर जोर

मीटिंग के बीच स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और सेवाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। डॉ. ओसेपचन ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य सेवाएं, आम आदमी क्लीनिक, जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी सेवाएं, ब्लड बैंक और ओपीडी सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहनी चाहिए।

विज्ञापनIn-Article Banner

उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि विभाग के निर्धारित लक्ष्य वक्त पर पूरे किए जाएं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता हर हाल में कायम रखी जाए।

सिविल सर्जन ने दी सेवाओं की सूचना

सिविल सर्जन तरनतारन डॉ. संदीप धवन ने जानकारी दी कि जिले में इमरजेंसी सेवाएं, ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी और फार्मेसी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं तथा पंजाब सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का फायदा लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

डॉ. धवन ने यह भी कहा कि जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने हेतु समस्त सीनियर मेडिकल अधिकारियों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर