- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran Border: BSF & Police Seize Turkish Pistol; Case Registered
तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे खालड़ा सेक्टर में हथियारों की खेप बरामद हुई है। ग्राम डल के खेतों में बीएसएफ और पुलिस को पीले रंग का एक पैकेट मिला।
छानबीन करने पर उसमें 30 बोर की जिगना पिस्तौल और एक खाली मैगजीन बरामद हुई। पिस्तौल पर ‘मेड इन तुर्की’ लिखा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर हथियारों की तस्करी से जुड़े लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
ड्रोन से गिराया गया था पीले रंग का पैकेट
थाना खालड़ा के एसआई शिंगारा सिंह ने बताया कि बीएसएफ की 115वीं बटालियन की नारली बीओपी के कमांडर एलएस शर्मा ने खेतों में ड्रोन से गिराया गया पीले रंग का पैकेट मिलने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पैकेट की छानबीन की।
पैकेट के अंदर 30 बोर की जिगना पिस्तौल मिली, जिस पर ‘मेड इन तुर्की’ लिखा था। इसके साथ एक खाली मैगजीन भी बरामद हुई। बीएसएफ अधिकारियों ने पिस्तौल और अन्य सामग्री कानूनी कार्रवाई हेतु थाना खालड़ा पुलिस को सौंप दी।
आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
एसआई शिंगारा सिंह ने बताया कि पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 और बीवीए की धाराओं 25, 26 व 29 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब हथियारों की तस्करी में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।
शुरुआती जांच में आशंका है कि हथियार और अन्य सामग्री पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भेजी गई हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि पड़ताल पूरी होने के पश्चात ही होगी। पुलिस मामले के समस्त पहलुओं की जांच कर रही है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







