तरनतारन के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने थाना खालड़ा का औचक निरीक्षण किया। इसी बीच उन्होंने थाने के रोजाना के कामकाज, सुरक्षा इंतजामों और सरकारी रिकॉर्ड की पड़ताल की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को कामकाज में पारदर्शिता रखने और आम लोगों की शिका

निरीक्षण के बीच एसएसपी ने थाना प्रभारी कंवलजीत राय और थाने में तैनात पुलिस अफसरों व कर्मियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने थाने के कामकाज की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिकायत लेकर आने वाले हर व्यक्ति की सुनवाई हो

विज्ञापनIn-Article Banner

एसएसपी लांबा ने कहा कि थाने में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक नागरिक की बात प्राथमिकता से सुनी जाए और उसकी परेशानी का शीघ्र समाधान किया जाए। पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाएं।

उन्होंने कहा कि आम लोगों को पुलिस थाने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके लिए समस्त मुलाजिम पूरी गंभीरता से काम करें।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट