पंजाब के युवाओं ने सेना में अफसर बनने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मोहाली स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 6 कैडेट ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), खड़कवासला के 151वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में ग्रेजुएश

NDA के 151वें कोर्स की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। NDA में तीन साल की ट्रेनिंग पूरी करने वाले पंजाब के 6 कैडेटों में मोहाली के सिमरतपाल सिंह संधू, मोक्ष सैनी और लक्ष्य शर्मा, बठिंडा के अश्मित, गुरदासपुर के तेजिंदरपाल सिंह और पठानकोट के विश्वास मित्तल शामिल हैं। इन कैडेटों ने महाराजा रणजीत सिंह संस्थान में दो वर्ष की ट्रेनिंग के पश्चात NDA में प्रवेश लिया था। अब ये अलग-अलग सर्विस ट्रेनिंग अकादमियों में जाएंगे। वहां एक वर्ष का प्रशिक्षण पूरा करने के पश्चात इन्हें सेना में अफसर के तौर पर कमीशन मिलेगा।

एक वर्ष की ट्रेनिंग के पश्चात अफसर के तौर पर कमीशन हासिल करेंगे

विज्ञापनIn-Article Banner

वहीं, टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत संस्थान के सक्षम मलिक ने मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग (MCEME), सिकंदराबाद और महताब सिंह सिद्धू ने कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (CME) से प्रशिक्षण पूरा किया है। दोनों अब इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में जाएंगे। यहां एक साल की ट्रेनिंग के पश्चात अफसर के तौर पर कमीशन हासिल करेंगे।

अमन अरोड़ा ने दी बधाई

कैडेटों की इस उपलब्धि पर रोजगार सृजन, कौशल विकास तथा प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बधाई दी। उन्होंने बताया कि इन युवाओं की कामयाबी पूरे पंजाब हेतु गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कैडेट आगे भी अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ देश की सेवा करेंगे और सशस्त्र सेनाओं में अफसर बनकर राज्य का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने संस्थान के लगातार अच्छे परिणामों की भी सराहना की।

15 अन्य कैडेट भी ज्वाइनिंग लेटर के इंतजार में

संस्थान के निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अजय एच. चौहान ने भी सफल कैडेटों को बधाई दी। उन्होंने जानकारी दी कि संस्थान के 15 अन्य कैडेट दिसंबर 2026 में शुरू होने वाले कोर्सों हेतु ज्वाइनिंग लेटर का इंतजार कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त दिसंबर में संस्थान के 10 और कैडेट इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) और एयर फोर्स एकेडमी (AFA) से अफसर के तौर पर कमीशन हासिल करेंगे। इससे संस्थान के रिकॉर्ड में एक और उपलब्धि जुड़ेगी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर