• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Despite Passing The Test, The License Was Not Issued, Causing Commotion On The Track, Causing Inconvenience To The People.

ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर वीरवार को लाइसेंस का काम करवाने आए भोगपुर निवासी विजय कुमार ने दोपहर पश्चात जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि 15 अक्टूबर को ड्राइविंग टेस्ट पास होने का मैसेज आने के बाद भी अब तक लाइसेंस को अप्रूवल नहीं मिली।

आज दिहाड़ी छोड़कर अपने साथी राम बहादुर के साथ ट्रैक पर लाइसेंस का काम करवाने पहुंचे थे, मगर निराशा हाथ लगी। जब ट्रैक पर मौजूद अफसरों के पास पहुंचे तो उनके साथ गलत व्यवहार किया गया।

उधर, असिस्टेंट आरटीओ संदीप भारती ने कहा कि उनकी तरफ से कोई भी काम लंबित नहीं है। साथ ही लोगों से अपील की कि अपने काम करवाने के लिए सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक ट्रैक पर पहुंचें। दोपहर दो बजे के पश्चात रोजाना के कामों की अप्रूवल देने के साथ सुबह से दोपहर तक अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों की शिकायतों का समाधान भी करना होता है। कई लोग सुबह से शाम तक कार्यालय के बाहर चक्कर लगाते रहते हैं। ट्रैक पर काम को बेहतर किया जा रहा है।

विज्ञापनIn-Article Banner

इंटरनेशनल लाइसेंस बनाने में आ रही परेशानी

विदेश जाने वाले लोगों हेतु इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट बनवाना भी इन दिनों आसान नहीं रह गया है। पिछले हफ्तों आरटीओ तुषिता गुलाटी की ज्वाइनिंग के बाद भी उनके डिजिटल साइन सिस्टम में अपडेट नहीं हुए हैं। इसके चलते इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट जारी करवाने वाले आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को परमिट के लिए मैनुअल हस्ताक्षर करवाने पड़ रहे हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट