- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda Mall Road Youth Dead Body Found | Police Investigation
बठिंडा में माल रोड पर परल माल की बिल्डिंग में एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है।
सहारा जन सेवा मुख्यालय को सूचना मिली थी कि परल के खंडहर रास्ता पर युवक का शव पड़ा है। खबर मिलते ही संस्था की रेस्क्यू टीम के विक्की कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने थाना कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
थाना कोतवाली के एएसआई बलजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। युवक के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। उसकी मौत किन हालात में हुई, यह पता नहीं चल पाया है।
अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया युवक का शव
पुलिस की कार्रवाई के पश्चात सहारा टीम ने शव को एंबुलेंस से अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। सहारा जन सेवा के अध्यक्ष गौतम गोयल ने जानकारी दी कि शव को सुरक्षित रखा गया है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम के पश्चात पता चलेगा।
पहचान के प्रयास कर रही पुलिस
थाना कोतवाली के एसएचओ यादविंदर सिंह ने बताया कि शव के पास पहचान से जुड़ा कोई कागज नहीं मिला। शव को 72 घंटे हेतु सिविल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया है। पहचान हेतु इश्तहार जारी कराए जा रहे हैं। इसके पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







