- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Mohali AAP Councilor Husband Extortion Call | Lawrence Bishnoi Gang
मोहाली के एयरपोर्ट रोड से सटे गांव बलियाली की मौजूदा आम आदमी पार्टी AAP पार्षद के पति से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का प्रकरण सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह चहल ने पुलिस को दी शिक
अब सभी प्रकरण को तीन प्वाइंट में जानिए :-
गुरप्रीत सिंह के अनुसार, 4 अक्टूबर को वह फेज-9 के हॉकी स्टेडियम में मुकाबला देख रहे थे। इसी बीच उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई। उन्होंने पहली कॉल काट दी। दोबारा कॉल आने पर उठाया, मगर दूसरी तरफ से कोई नहीं बोला। शाम करीब साढ़े 6 बजे एक अन्य नंबर से कॉल आई, जिसे उन्होंने नहीं उठाया।
इसके कुछ मिनट पश्चात उनके बेटे के पास विदेशी नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने पूछा कि क्या वह गुरप्रीत चहल का बेटा बोल रहा है। हां कहने पर उसने कहा कि उसका पिता फोन काट रहा है। इसके पश्चात खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा आरजू बताते हुए 2 करोड़ रुपए तैयार रखने को कहा। साथ ही रकम नहीं देने पर गुरप्रीत सिंह को जान से मारने की धमकी दी।
11 एकड़ जमीन की देखभाल करते हैं पिता-बेटा
शिकायतकर्ता ने कहा कि वह AAP कार्यकर्ता हैं और उनकी पत्नी मौजूदा पार्षद हैं। वह पत्नी का राजनीतिक और अन्य कामकाज देखते हैं। एयरपोर्ट रोड पर ग्राम बलियाली इलाका में उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिसकी देखभाल वह और उनका बेटा करते हैं।
पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया
गुरप्रीत सिंह ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। बलौंगी थाना पुलिस ने अर्जू समेत तीन लोगों के खिलाफ BNS की धारा 308(4) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।







