पठानकोट | विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट करने के इल्जाम में शाहपुरकंडी थाने की पुलिस ने पति समेत 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला पठानकोट की रहने वाली महिला रमनदीप कौर ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसकी शादी 19-04-2026 को हुई थी। उसका ससुराल परिवार दहेज हेतु तंग परेशान करता था। उसके ससुराल परिवार ने उसके साथ अनेक बार मारपीट की। उसका भाई और भाभी करवाचौथ का व्रत का सामान देने हेतु उसके पास आए थे। उसके परिवार द्वारा सोने का सामान न देने के चलते उसके ससुराल परिवार में पति और देवर ने डंडे उठाकर उसके साथ मारपीट की। जिसके चलते उसे काफी चोटें लगी। उसने सिविल चिकित्सालय से इलाज व मेडिकल करवाकर इसकी शिकायत पुलिस से की। शाहपुरकंडी थाने की पुलिस ने महिला की शिकायत पर विशाल और रवीश पर केस दर्ज किया है।
दहेज . मारपीट करने का इल्जाम, पति-देवर नामजद
पठानकोट | विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट करने के इल्जाम में शाहपुरकंडी थाने की पुलिस ने पति समेत 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला पठानकोट की रहने वाली महिला रमनदीप कौर ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसकी शादी 19-04-2026 को हुई थी।
EEditor
7 नव॰ 2026, 06:28 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






