लुधियाना में शुक्रवार को 28 वर्षीय हौजरी कारोबारी का शव BMW कार में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रिशी नगर निवासी पुलकित पोपली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पुलकित ने अपनी लाइसेंसी .45 बोर पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह से पुलकित घर से लापता थे। उनसे संपर्क नहीं होने पर उनके पिता ने थाना सलेम टाबरी में उनकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। दोपहर के वक्त मलकपुर के पास साउथ सिटी-लाडोवाल बाईपास पर गश्त कर रही PCR टीम ने एक BMW कार खड़ी देखी।

पुलिस ने पड़ताल की तो पुलकित कार की आगे वाली पैसेंजर सीट (कंडक्टर) पर मृत अवस्था में मिले। पुलिस अब पड़ताल कर रही है कि गोली किस दिशा से चली है।

विज्ञापनIn-Article Banner

घटना की जानकारी मिलने पर थाना PAU की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके अलावा DCP (सिटी) आलम जीत सिंह, ADCP-III धरावथ साई प्रकाश और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने कारोबारी की लाइसेंसी पिस्टल भी कब्जे में ले ली है। पुलकित के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

शव का आज पोस्टमार्टम आज करवा दिया जाएगा। पोस्टमार्टम में खुलासा होगी कि गोली किस दिशा में चली है क्योंकि गोली चलने के पश्चात दाईं तरफ का (कंडक्टर) साइड का शीशा टूटा है। अब ये गोली उसने खुद मारी है या किसी ने चलाई है इस पर पड़ताल टिकी है। अभी तक की जांच में पुलकित खुद ही अकेला गाड़ी में बैठा अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में देखा गया है।

पुलिस अफसरों के अनुसार, शुरुआती पड़ताल में मामला आत्महत्या का सामने आया है। पुलिस घटनास्थल के साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर