अबोहर में कंधवाला रोड की ढाणी विशेषरनाथ और ढाणी मुल्तान सिंह के लोगों ने नशा तस्करों के खिलाफ एकजुट होकर प्रस्ताव पारित किया। ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायत भेजकर तस्करों की सूची दी और उन्हें ग्राम से निकालने की मांग की।

पंचायत घर में हुई मीटिंग में ढाणी विशेषरनाथ की महिला सरपंच अनीता रानी के पति हरीश कुमार और ढाणी मुल्तान सिंह की महिला सरपंच प्रदीप कौर के पति, पूर्व सरपंच रूपेन्द्र सिंह शामिल हुए। बैठक में सैकड़ों लोग मौजूद थे।

लोग बोले-रात में गलियों में नशा बेचते हैं

विज्ञापनIn-Article Banner

ग्रामीणों ने इल्जाम लगाया कि दूसरे राज्यों से आए एक-दो तस्कर ढाणी विशेषरनाथ में दिन-रात नशा सप्लाई करते हैं और रात में गलियों में नशा बेचते हैं। लोगों ने बताया कि दिवाली की रात करीब 11 बजे तस्कर बाइक पर प्रेशर हॉर्न लगाकर गलियों में शोर कर रहे थे।

विरोध करने पर उन्होंने लोगों को जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में आवाज सहित रिकॉर्ड हुई।

ग्रामीणों ने यह भी इल्जाम लगाया कि ग्राम के एक-दो दुकानदार खुलेआम नशीले कैप्सूल और चिट्टा बेचते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर समय रहते रोक नहीं लगी तो आने वाली पीढ़ी नशे की चपेट में आ सकती है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट