- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritsar Nihang Mohalla | Bandi Chhor Diwas Martial Arts Skill Video
सिखों के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद साहिब जी के बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर आज अमृतसर में निहंग जत्थेबंदियों की ओर से पारंपरिक मोहल्ला निकाला जाएगा। इसी बीच निहंग सिख पुरातन मर्यादा के मुताबिक घुड़सवारी और शस्त्र विद्या के करतब दिखाएंगे।
मोहल्ले में भारी संख्या में निहंग सिखों के शामिल होने की उम्मीद है। हाथियों, घोड़ों और ऊंटों पर सवार होकर निहंग जत्थेबंदियों के मुखी भी इसमें हिस्सा लेंगे। बुड्ढा दल के मुखी संत बाबा बलबीर सिंह 96 करौड़ी, तरना दल, विधि चंद और अन्य जत्थेबंदियों के मुख्य इस आयोजन में शामिल होंगे।
निहंग सिख दिखाएंगे घुड़सवारी के करतब
इस घटनास्थल पर निहंग सिख घोड़ों पर सवार होकर विभिन्न करतबों का प्रदर्शन करेंगे। यह मोहल्ला हर वर्ष दिवाली के अगले दिन सिख रहित मर्यादा के मुताबिक निकाला जाता है। इसमें निहंग सिख अपनी वीरता और युद्ध कौशल का प्रदर्शन करते हैं।
क्या होता है मोहल्ला
मोहल्ला नगर कीर्तन का एक विशेष रूप है, जिसमें निहंग सिख, जिन्हें गुरु की लाडली फौज भी कहा जाता है, अपने शस्त्र कौशल और वीर परंपरा का प्रदर्शन करते हैं। यह धार्मिक कार्यक्रम सिख इतिहास और शौर्य की परंपरा से जुड़ा है।
निहंग सिखों का मानना है कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने शस्त्र विद्या को सिख धर्म का अभिन्न हिस्सा बनाया था। मोहल्ले के माध्यम से इसी परंपरा को आज भी जीवित रखा जा रहा है।







