- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Efforts...250 Members Of The Same Family Gathered On One Platform
अमृतसर | महाराष्ट्र के सिख नेता गुरिंदर सिंह बावा ने मुंबई में एक अनोखा पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में एक ही परिवार की 4 पीढ़ियों के लगभग 250 सदस्य एक साथ इकट्ठा हुए। यह कार्यक्रम स्वर्गीय भाई जैमल सिंह जी के परिवार को एक मंच पर लाने हेतु
वे एक धार्मिक और संपन्न शख्सियत होने के साथ-साथ मुंबई के सिख समुदाय में बहुत ऊंचा रुतबा रखते थे और उन्होंने सिखों की भलाई के कई कार्य किए थे। इस ऐतिहासिक पहल के सूत्रधार गुरिंदर सिंह बावा वर्तमान में एसजीपीसी मेंबर, गुरु नानक खालसा कॉलेज मुंबई के चेयरमैन, चीफ खालसा दीवान मुंबई के अध्यक्ष और तख्त श्री हुजूर साहिब बोर्ड के उपाध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। आयोजन में चार पीढ़ियों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर पुरानी यादें ताजा कीं।
बावा ने कहा कि आज के समय में परिवार के 200-250 सदस्यों का एक साथ एकजुट होकर खड़े होना ही बहुत बड़ी बात है। परिवार की असली ताकत उसकी संपत्ति या दौलत नहीं, बल्कि सदस्यों के बीच का प्यार, सम्मान और आपसी विश्वास होता है।







