पंजाब सरकार की ओर से युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अमृतसर में 20 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप का कार्यक्रम किया जा रहा है। यह रोजगार मेला जिला रोजगार तथा कारोबार ब्यूरो, अमृतसर में लगाया जाएगा। इस कैंप में विभिन्न नामी कंप

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. रुपिंदर पाल सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) और मुख्य कार्यकारी अफसर, जिला रोजगार तथा कारोबार ब्यूरो, अमृतसर ने बताया कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है।

सुबह 10 बजे आरंभ होगा रोजगार मेला

विज्ञापनIn-Article Banner

डिप्टी डायरेक्टर प्रभजोत सिंह ने जानकारी दी कि रोजगार मेले का कार्यक्रम 20 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। कैंप का स्थान जिला रोजगार तथा कारोबार ब्यूरो, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की ग्राउंड फ्लोर, सुविधा केंद्र के नजदीक, अमृतसर रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में सेवा केंद्र, बाबा बकाला, छज्जलवड्डी और खिलचियां, एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर और इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस सहित अनेक नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इन कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों हेतु योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

दसवीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक कर सकेंगे आवेदन

इस कैंप में दसवीं, बारहवीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवक और युवतियां भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और संबंधित पद के मुताबिक कंपनियों की ओर से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

डिप्टी डायरेक्टर ने योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और बायोडाटा साथ लेकर निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंचें।

उम्मीदवार 20 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, कचहरी चौक के नजदीक, अमृतसर में पहुंचकर इस अवसर का फायदा उठा सकते हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट