- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- The Capacity Of The Badshahpur Buta Mandi Transmission Line Will Be Doubled, And Power Cuts Will Be Eliminated.
भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी में बूटा मंडी से लेकर गुरु तेग बहादुर शहर, माडल हाउस, आबादपुरा, नकोदर रोड की करीब 1 लाख आबादी को बिजली सप्लाई डबल होगी। पॉवरकाम ने ऐसी टेक्नोलॉजी वाली तार ट्रांसमिशन टावरों पर बिछाने का काम प्रारंभ किया है, जिससे करंट सप्लाई द
गर्मियों में पीक लोड के बीच होने वाली अघोषित कटौती व ट्रिपिंग से निजात मिलेगी। बादशाहपुर के 220 केवी ग्रिड से बूटा मंडी स्थित चारा मंडी 66 केवी ग्रिड तक पुरानी ट्रांसमिशन लाइन का कंडक्टर वजन में भारी था। इसकी जगह नवीन एचटीएलएस कंडक्टर से सप्लाई की कैपेसिटी दोगुनी हो जाएगी।
दिसंबर में इसके 6 में से 3 तार बदल दिए जाएंगे। बाकी की तारों की बारी जनवरी में आएगी। पॉवरकाम के जालंधर सर्किल के हेड डिप्टी चीफ इंजीनियर गुलशन चुटानी ने कहा कि पारंपरिक कंडक्टर में लोहे का तार होता है, जबकि जो नवीन कंडक्टर डाला जा रहा है, इसमें कार्बन कोर का इस्तेमाल होता है।
वहीं, बूटा मंडी 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन से आगे 11 केवी के कई फीडर निकलते हैं। जो आसपास की कॉलोनियों, बाजारों और छोटे उद्योगों को बिजली सप्लाई करते हैं। मुख्य लाइन मजबूत होने से ब्रेकडाउन में कमी आएगी।
क्यों आवश्यक था बदलाव... गर्मियों और धान के सीजन में जब बिजली की मांग अचानक बढ़ जाती है, तो पुराने पारंपरिक कंडक्टर ज्यादा करंट और गर्मी की वजह से तपने लगते थे। इससे तारों में ढीलापन आ जाता था और ओवरलोडिंग के कारण लाइन बार-बार ट्रिप करती थी। अनेक बार मजबूरी में पावरकॉम को लोड मैनेज करने हेतु कट लगाने पड़ते थे।
दोगुनी तक क्षमता : नया एचटीएलएस कंडक्टर पुराने तारों के मुकाबले कहीं अधिक करंट और लोड झेलने में सक्षम है। यह 900 एम्पियर तक लोड आसानी से उठा लेता है। ज्यादा गर्मी में भी नहीं लटकेगा : यह कंडक्टर 150 से 250 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान पर भी सुरक्षित काम कर सकता है।
लो सैग तकनीक की वजह से तेज गर्मी में भी तार नीचे नहीं झुकेंगे, जिससे हादसों और फॉल्ट की आशंका कम होगी। खर्च और वक्त की बचत : इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे लगाने हेतु नवीन बड़े टावर खड़े करने या जमीन अधिग्रहण की जरूरत नहीं पड़ती। मौजूदा टावरों पर ही इसे फिट कर लाइन की क्षमता बढ़ाई जा रही है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







