बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल 25 नवंबर को शाम 5 बजे बठिंडा के व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ विशेष बैठक करेंगे। यह कार्यक्रम मल्टीपर्पज स्टेडियम के नजदीक स्थित रेड पर्ल (छाबड़ा पैलेस) में ‘विजन सुखबीर दा, तुहाडी गल-पंजाब दा कल’ अभियान के तहत आयोजित किया जाएगा।शिअद के बठिंडा शहरी हलका इंचार्ज इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने बताया कि इस मीटिंग हेतु शहर के समस्त कारोबारियों को खुला निमंत्रण दिया गया है। इसका प्रमुख मकसद व्यापारिक वर्ग की समस्याओं को सीधे सुनना और पंजाब के आर्थिक विकास को नवीन दिशा देने हेतु उनके सुझाव लेना है। इस मीटिंग में व्यापारिक और औद्योगिक वर्ग की समस्याओं, सुझावों और मांगों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने शहर के समस्त व्यापारियों और उद्योगपतियों से मीटिंग में पहुंचकर अपनी बात रखने की अपील की है। अकाली-भाजपा गठबंधन का किया स्वागत बबली ढिल्लों ने अकाली-भाजपा गठबंधन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सुखबीर सिंह बादल को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने का स्वागत किया है। ढिल्लों ने कहा कि दोनों दलों का यह साथ पंजाब में अमन-शांति और हिंदू-सिख एकता को और मजबूत करेगा। उन्होंने दावा किया कि राज्य के लोग मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली से निराश हैं और एक मजबूत विकल्प चाहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की एकजुटता से 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन को बड़ी जीत मिलेगी।