जीएनडीयू में स्थापना दिवस और श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लोक कला प्रदर्शनी लगी। इसमें कपूरथला, गुरदासपुर, जालंधर, तरनतारन, अमृतसर सहित विभिन्न जिलों के कॉलेजों ने भाग लिया।

सुबह से ही कैंपस में पंजाबी विरसे की झलक दिखने लगी। प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षण गिद्दा रहा। पंजाबी वेषभूषा में आईं मुटियारों ने गिद्दा डाला तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। फुलकारी वाली चुन्नी, पटियाला सलवार और परांदे में सजी छात्राओं ने बोलियां डालकर पंजाबी लोक संस्कृति की जीवंत झलक पेश की।

प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने हौसला बढ़ाया। प्रदर्शनी में पुराने पंजाब से जुड़ी अनेक दुर्लभ वस्तुएं भी रखी गईं। पीतल के बर्तनों ने लोगों को उस दौर की याद दिला दी, जब हर घर के चौंके में पीतल की चमक होती थी। हारमोनियम अर्थात वाजा देखकर बुजुर्गों को पुरानी महफिलें याद आ गईं।

विज्ञापनIn-Article Banner

हाथ से कढ़ी फुलकारी ने पंजाबी महिलाओं की कला को दर्शाया। चरखा,पुराना मिट्टी का चौंका देखकर अनेक लोगों ने कहा कि यही असली पंजाब है। प्रदर्शनी में पुराने समय में दूल्हों द्वारा लगाया जाने वाला सेहरा भी खास आकर्षण रहा। विद्यार्थी उसे ध्यान से देख रहे थे । आयोजकों के मुताबिक नई पीढ़ी ने इन चीजों को सिर्फ किताबों में देखा है। प्रदर्शनी का उद्देश्य उन्हें विरसे से रूबरू करवाना था।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट