नाग कलां औद्योगिक संघ के अध्यक्ष कशिश मेहरा और कार्यसमिति सदस्य सिमरनजीत सिंह ने पंजाब के औद्योगिक सुधार और आर्थिक मजबूती के लिए भाजपा की संकल्प-पत्र समिति को ‘समर्थ पंजाब: औद्योगिक तथा आर्थिक प्रगति की रूपरेखा' नाम से विजन डॉक्यूमेंट सौंपा। उन्होंने इन 13 मांगों को आगामी चुनावी संकल्प-पत्र में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य की समृद्धि का आधार मैन्युफैक्चरिंग और टेक्सटाइल है।

उद्योगों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रशासनिक व बुनियादी रुकावटें दूर करना जरूरी है। संघ ने अपनी 13 मांगों को चार प्रमुख श्रेणियों में बांटकर समाधान सुझाए हैं। वित्तीय मजबूती एवं पूंजी प्रवाह संघ ने इंडस्ट्रियल लोन पर लगने वाली 0.25% प्रोसेसिंग फीस व सेस माफ करने और ब्याज सब्सिडी 3% से बढ़ाकर 6% करने की मांग की है।

साथ ही आधुनिक मशीनरी पर बिना जातिगत भेदभाव 20 से 30% कैपिटल सब्सिडी देने और स्टेट जीएसटी रिफंड हेतु अधिकतम 45 वर्किंग डे की कानूनी समय-सीमा तय करने का प्रस्ताव रखा है। ऊर्जा सुधार व इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्रियल सब-स्टेशनों पर स्टाफ की कमी दूर कर 24 घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने और सोलर प्लांट लगाने की अधिकतम सीमा खत्म करने की मांग उठाई गई है।

विज्ञापनIn-Article Banner

इसके अतिरिक्त अतिरिक्त सोलर बिजली ग्रिड में बेचने पर तुरंत भुगतान का अधिकार मिले और समस्त इंडस्ट्रियल एरिया में सरकारी सेंट्रल एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सभी सरकारी मंजूरियों, एनओसी और लाइसेंस हेतु 15 दिन की समय-सीमा वाला सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने और विवादों के जल्द निपटारे हेतु अफसरों व उद्योगपतियों की स्थायी ज्वाइंट कमेटी बनाने की मांग की गई है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट