दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने अपनी मां के साथ अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल और गुरुद्वारा शहीदां साहिब में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद लिया। इसी बीच उन्होंने सरबत के भले की अरदास की।

अभिषेक शर्मा अपनी मां के साथ सबसे पहले गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां उन्होंने परिक्रमा की और गुरु घर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इसी बीच उन्होंने कुछ वक्त गुरुद्वारा साहिब में बिताया और आध्यात्मिक वातावरण में मत्था टेका। इसके बाद वह गुरुद्वारा शहीदां साहिब पहुंचे। यहां भी उन्होंने माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।

दीपावली और बंदी छोड़ दिवस पर गोल्डन टेंपल में विशेष रौनक

विज्ञापनIn-Article Banner

दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर गोल्डन टेंपल में विशेष रौनक देखने को मिल रही है। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुद्वारा साहिब को सुंदर रोशनी से सजाया गया है। श्रद्धालु इस दिन को बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाते हैं।

अमृतसर के रहने वाले हैं भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा

उल्लेखनीय है कि अभिषेक शर्मा अमृतसर के रहने वाले हैं और भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी हेतु जाने जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के साथ ही वह समय-समय पर अपने नगर अमृतसर में भी आते रहते हैं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर