- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Dispute Over Molestation Of Girls, Youth Fired Two Shots In The Air From Licensed Pistol
रणजीत एवेन्यू के सी-ब्लॉक में बुधवार रात युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने लाइसेंसी पिस्तौल से दो हवाई फायर कर दिए। कहा जा रहा है कि अभियुक्त युवक शराब के नशे में युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसका विरोध करने पर वहां मौजूद कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
इसके बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर दो हवाई फायर कर दिए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियुक्त की पहचान सिटी के जोगा के रूप में बताई जा रही है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक आपस में झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी रोबिन हंस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







