एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस जालंधर में वार्षिक सांस्कृतिक आयोजन एपीजे पिनैकल 2026 आयोजित हुआ। आयोजन संस्थान की चेयरपर्सन सुषमा पॉल बर्लिया के मार्गदर्शन और डॉ. नेहा बर्लिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. नवदीपक संधू, रजिस्ट्रार, आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजी पीटीयू), जालंधर रहे।

निर्मल महाजन और डॉ. सुचरिता शर्मा ने बताया कि आयोजन में विद्यार्थियों ने 39 स्पर्धाओं में भाग लेकर प्रदर्शन कला, अकादमिक कौशल और खेल गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई। निदेशक डॉ. राजेश बग्गा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि लगभग हर छात्र-छात्रा ने भागीदारी की। कार्यक्रम में सुषमा पॉल बर्लिया के जीवन पर वीडियो प्रस्तुति और डॉ. नेहा बेरलिया का अध्यक्षीय संबोधन भी हुआ।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर