जालंधर | डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर में वरिष्ठ उप-प्रधानाचार्य डॉ. कुंवर राजीव के जन्मदिवस पर परिसर में पवित्र हवन-यज्ञ का कार्यक्रम किया गया। महाविद्यालय में यह आयोजन डॉ. कुंवर राजीव की इसी माह प्रस्तावित सेवानिवृत्ति से पहले उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के सम्मान और कृतज्ञता के वातावरण में संपन्न हुआ। हवन-यज्ञ वैदिक विधि-विधान के मुताबिक हुआ, जिसमें पंडित बुध देव शास्त्री और प्रो. रितु तलवाड़ ने मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। यज्ञाग्नि में आहुतियों के बीच डॉ. कुंवर राजीव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की गई तथा डी.ए.वी. कॉलेज परिवार की उन्नति हेतु भी प्रार्थना की गई। समारोह में प्राचार्य डॉ. अनूप वत्स अपनी धर्मपत्नी डॉ. चंचल शर्मा के साथ उपस्थित रहे। डॉ. कुंवर राजीव की धर्मपत्नी रितु निरयाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। उप-प्रधानाचार्य प्रो. सोनिका दानिया, रजिस्ट्रार प्रो. अशोक कपूर, उप-रजिस्ट्रार प्रो. मनीष खन्ना, एलएसी सदस्य प्रो. मनोज कुमार सहित प्राध्यापक और कर्मी शामिल हुए।