अमृतसर| शहर निगम अमृतसर ने घनुपुर कले के स्थानीय बाजार क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मार्केट बनाने की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इलाका निवासियों द्वारा दी गई शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निगम ने यह कदम उठाया। शिकायत में इल्जाम लगाया गया था कि संबंधित संपत्ति को पहले विभाग ने सील किया था, मगर सील तोड़कर दोबारा अवैध निर्माण प्रारंभ कर दिया गया था। यह कार्रवाई निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, अतिरिक्त कमिश्नर डॉ. जय इंदर सिंह के दिशा-निर्देशों एवं सचिव सुषांत भाटिया और एस्टेट ऑफिसर धर्मिंदरजीत सिंह की देखरेख में की गई।
घनुपुर कले में निगम की कार्रवाई: सरकारी जमीन पर बन रही थी अवैध मार्केट
अमृतसर| शहर निगम अमृतसर ने घनुपुर कले के स्थानीय बाजार क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मार्केट बनाने की कोशिश को नाकाम कर दिया है। शिकायत में इल्जाम लगाया गया था कि संबंधित संपत्ति को पहले विभाग ने सील किया था, मगर सील तोड़कर दोबारा अवैध निर्माण प्रारंभ कर दिया गया था।
EEditor
13 नव॰ 2026, 08:26 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E






