- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Harsimrat Badal Amritsar Rally | AAP Congress Attacked Over Drug Issue
अमृतसर के अजनाला में ‘मावां-धीयां ललकार रैली’ में मौजूद बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल।
अमृतसर के अजनाला में शिरोमणि अकाली दल की ओर से नशों के खिलाफ ‘मावां-धीयां ललकार रैली’ आयोजित की गई। अजनाला हलके के प्रभारी जोध सिंह समरा के नेतृत्व में हुई इस रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और अकाली दल की वरिष्ठ नेता बीबी हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब सर
AAP और कांग्रेस को घेरा
हरसिमरत कौर बादल ने मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार के साथ पिछली कांग्रेस सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने पूछा कि नशा बनाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई है और सीमा पार से ड्रोन के जरिए पंजाब पहुंचाए जा रहे नशे को रोकने के लिए सरकार ने कौन-से ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने नशे से होने वाली मौतों की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवारों को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका देने की मांग की।
छोटी आर्थिक मदद से वोट नहीं खरीद सकती सरकार
महिलाओं को दी जा रही आर्थिक सहायता पर उन्होंने बताया कि छोटी-मोटी रकम देकर महिलाओं के वोट नहीं खरीदे जा सकते। पंजाब की माताएं और बेटियां अपने परिवार और प्रदेश के भविष्य को लेकर फैसला लेने में सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने हेतु सरकारों की जवाबदेही तय करनी होगी और नशा तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करनी होगी।







