भास्कर न्यूज | अमृतसर रविवार को दिवाली पर इस बार मां लक्ष्मी की पूजा के 2 शुभ मुहूर्त हैं। ज्योतिषीय पंडित राधे कृष्ण के मुताबिक, महालक्ष्मी पूजन हेतु शुभ मुहर्त सुबह 09:34 से 12:19 बजे तक और ​शाम 5:49 से 9:00 बजे तक होगा। ​प्रदोष काल सायं 5:49 बजे

मशीनरी और अन्य शुभ मुहूर्त घर चौघड़िया लग्न सुबह 8:09 से 9:31 बजे तक होगा। ​ चर चौघड़िया रात 9:08 से 10:37 बजे तक। पंडित ओम प्रकाश के दिशा-निर्देशों के मुताबिक इन मुहूर्तों में की गई पूजा विशेष फलदायी और आर्थिक समृद्धि प्रदान करने वाली मानी गई है। श्रद्धालु अपनी समयानुसार उपयुक्त मुहूर्त पर मां महालक्ष्मी का स्वागत कर सकते हैं।

दिवाली पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमृतसर कमिश्नरेट और देहात पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे जिले में करीब 3 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर और देहात में 140 नाके लगाए गए हैं, जहां 850 से ज्यादा मुलाजिम 24 घंटे वाहनों की चेकिंग करेंगे।

विज्ञापनIn-Article Banner

रात में 50 से ज्यादा पीसीआर गाड़ियां पेट्रोलिंग करेंगी। कमिश्नरेट इलाका में 75 और देहात में 65 नाके लगाए गए हैं। एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने कहा कि त्योहार को लेकर शहर में भीड़ की स्थि​ति बनी हुई है। जिसे देखते हुए नगर के सभी चौकों पर मुलाजिमों को तैनात किया गया है।

सुबह 8 से शाम 7 बजे तक 400 मुलाजिम तैनात रहेंगे। हर 200 मीटर पर एक पुलिसकर्मी ट्रैफिक संभालेगा। जाम की सूचना पर तीन जोन के ट्रैफिक इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर डॉग स्क्वायड की टीमें भी सर्च अभियान चलाएंगी। डीसीपी जुगराज सिंह ने युवाओं से सड़कों पर हुड़दंग न करने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने की अपील की है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर