- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Congress Leader Varinder Dhillon Mining Mafia Controversy | Chandigarh
चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता वरिंदर ढिल्लों और रणजीत सिंह तखानमाजरा के बीच विवाद के प्रकरण में चंडीगढ़ में केस दर्ज हो चुका है। दूसरी तरफ, ढिल्लों गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में जाकर कह चुके है कि उन्होंने जातिसूचक टिप्प
ढिल्लों की उम्र से अधिक तखानमाजरा की सेवाएं चड्ढा ने बताया कि राहुल गांधी जैनजी की बात करते हैं। क्या ऐसे माइनिंग माफिया को प्रमोट करके कांग्रेस पंजाब के भविष्य और नौजवानों को ऐसी सेहत देना चाहती है? उन्होंने कहा कि वह तखानमाजरा को निजी तौर पर नहीं जानते हैं। जितना उन्होंने पढ़ा है, उससे पता चलता है कि उनकी सेवाएं वरिंदर ढिल्लों की उम्र से भी अधिक हैं। 2022 तक गुंडा टैक्स वसूलने वालों के हिस्सेदार रहे चड्ढा ने आरोप लगाया कि ढिल्लों ने तीन सेमेस्टर के पश्चात पढ़ाई छोड़ दी थी, जबकि चौथा सेमेस्टर रेत माफिया का है। उन्होंने बताया कि 2013 से लेकर 2022 तक जितने भी माइनिंग ठेकेदार या गुंडा टैक्स इकट्ठा करने वाले थे, ढिल्लों उनमें हिस्सेदार रहे हैं। यह बात हवा में नहीं कही जा रही है। इसका आधार उनके द्वारा 2017 में दिया गया चुनावी हलफनामा है। चड्ढा ने कहा कि 2017 में लोगों ने उन्हें नकार दिया और 2022 में भी उन्हें नकार दिया।
कांग्रेस नेता वरिंदर ढिल्लो गुरद्वारा साहिब में पहुंचकर माथा टेकते हुए। फाइल फोटो
वरिंदर ढिल्लों-रणजीत सिंह तखानमाजरा विवाद: अब तक क्या-क्या हुआ, 7 पॉइंट में जानिए
1. 27 अक्टूबर: कांग्रेस भवन में विवाद चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में पूर्व पंजाब कांग्रेस सचिव रणजीत सिंह तखानमाजरा और पूर्व विधायक वरिंदर ढिल्लों के बीच विवाद हुआ। तखानमाजरा ने आरोप लगाया कि वॉशरूम से बाहर निकलते वक्त ढिल्लों और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोका, मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
2. 28 अक्टूबर: दलित संगठनों का प्रदर्शन घटना के अगले दिन रोपड़ और चमकौर साहिब में दलित संगठनों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने ढिल्लों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
3. 3 नवंबर: कांग्रेस ने जारी किया नोटिस पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासनात्मक कमेटी ने ढिल्लों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कमेटी के चेयरमैन अवतार हेनरी ने तीन दिन में जवाब मांगा।
4. 4 नवंबर: चंडीगढ़ में FIR दर्ज तखानमाजरा की शिकायत पर सेक्टर-11 पुलिस थाने में ढिल्लों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 126(2) के तहत केस दर्ज किया गया।
5. AAP ने भी खोला मोर्चा AAP नेता जसवीर सिंह गढ़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर दलित विरोधी होने के इल्जाम लगाए। उन्होंने ढिल्लों को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का करीबी बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व को घेरा।
6. 7-8 नवंबर: ढिल्लों ने दी सफाई, गुरुद्वारे में ली शपथ ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए बताया कि दो व्यक्तियों की आपसी कहासुनी को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। इसके पश्चात वह गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब पहुंचे और अरदास कर शपथ ली कि उन्होंने कोई जातिसूचक टिप्पणी नहीं की। उन्होंने शिकायतकर्ता को भी गुरुद्वारे आकर सच साबित करने की चुनौती दी।







