- Hindi News
- Local
- Punjab
- Kapurthala
- Kapurthala NHM Employees Protest | Demand Salary Hike & Regularization
वारिस पंजाब के कपूरथला हलका इंचार्ज जगजीत सिंह जग्गा को मांगपत्र सौंपते हुए NHM कर्मचारी।
कपूरथला में स्वास्थ्य विभाग के नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जल्द मांगें पूरी करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बीच कर्मियों ने अपनी समस्याओं को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की। यूनियन नेताओं ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं।
प्रदर्शन के बीच यूनियन ने वारिस पंजाब के कपूरथला हलका इंचार्ज जगजीत सिंह जग्गा को मांगपत्र सौंपा। इसमें कर्मियों को नियमित करने, वेतन बढ़ाने और लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की गई।
सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप
यूनियन नेताओं ने बताया कि NHM मुलाजिम लंबे वक्त से कम वेतन पर काम कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मौजूदा सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों को नियमित करने और वेतन बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया।
कोरोना काल में सेवाएं देने वाले कर्मियों को सहयोग का भरोसा
जगजीत सिंह जग्गा ने यूनियन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान NHM कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी थीं। उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
प्रदर्शन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय मल्हन, डॉ. सुखविंदर कौर, डॉ. योगेश सहगल, डॉ. उजाला, दीपिका, डॉ. अनुराधा, डॉ. अरुण, डॉ. गौरव, पंकज वालिया और विशाल राज सहित अलग-अलग ब्लॉकों के NHM कर्मचारी मौजूद रहे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







