विधानसभा हलका खडूर साहिब में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं और जानकारों के मुताबिक, मौजूदा हालात और वोटर्स के रुझान को देखते हुए इस बार यहां मुकाबला कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और पंथक संगठन ‘वारिस पंजाब दे' के बीच सिमटता दिखाई दे रहा है।

राजनीतिक जानकारों और स्थानीय वोटर्स से हुई चर्चाओं के अनुसार, तीनों धड़ों के समर्थक गांवों और कस्बों में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल जहां अपने पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत करने में जुटे हैं, वहीं वारिस पंजाब दे भी पंथक मुद्दों और युवाओं के बीच पकड़ बनाने की कोशिश कर रहा है। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी हेतु भी इस हलके में अपनी राजनीतिक हालत मजबूत करना बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

हालांकि, अभी चुनाव में समय है और दोनों दलों की रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियां और उम्मीदवारों का चयन चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं। फिलहाल खडूर साहिब हलके में राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र कांग्रेस, अकाली दल और वारिस पंजाब दे बने हुए हैं। परंतु मतदाताओं का अंतिम रुख क्या होगा और कौन-सी पार्टी चुनावी बढ़त हासिल करेगी, इसका निर्णय आने वाले वक्त में ही स्पष्ट होगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट