- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Bus Stand Crime | Army Jawan Car Glass Broken Theft Case
लुधियाना में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा प्रकरण बस स्टैंड के बाहर बनी टैक्सी स्टैंड पार्किंग का है जहां अज्ञात बदमाशों ने एक आर्मी सैनिक की कार का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात को
आर्म रेस्ट से निकाला पर्स और जरूरी दस्तावेज
पुलिस को दी शिकायत में मोगा के कोट इसे खां दाता रोड निवासी 32 वर्षीय अमनदीप सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को उन्होंने अपनी सफेद रंग की क्रेटा कार लुधियाना बस स्टैंड के बाहर टैक्सी स्टैंड की पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ देर पश्चात जब वे वापस लौटे तो देखा कि कार की ड्राइवर साइड का शीशा टूटा हुआ था। चेक करने पर पता चला कि अज्ञात चोर कार के आर्म रेस्ट में रखा उनका पर्स चोरी कर ले गया है।
आर्मी का आई-कार्ड और कैश भी गायब
पीड़ित अमनदीप सिंह के अनुसार चोरी हुए पर्स में लगभग 2 हजार रुपए कैश, आवश्यक दस्तावेज और उनका आर्मी का आई-कार्ड (नंबर F7******) रखा हुआ था।फिलहाल थाना डिवीजन नंबर-5 के जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह प्रकरण की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस पार्किंग और बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी का सुराग लगाया जा सके।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







