- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Prakash Parv 2026 | Amritsar Golden Temple Celebration & Fireworks
अमृतसर में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को लेकर गोल्डन टेंपल में श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने हेतु पहुंच रहे हैं। प्रकाश पर्व के अवसर पर आज रात गोल्डन टेंपल परिसर में भव्य दीपमाला और आ
आज प्रकाश पर्व की सुबह से ही संगत में खास उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया और लंबी कतारों में लगकर गुरु घर में माथा टेका। गोल्डन टेंपल में चल रहे गुरबाणी कीर्तन का श्रवण कर श्रद्धालुओं ने सरबत के भले की अरदास की। इसी बीच श्रद्धालु वाहेगुरु का जाप करते नजर आए।
श्रद्धालुओं का कहना है कि श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को नाम जपो, किरत करो और वंड छको का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है। संगत ने एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाई भी दी।
SGPC के इंतजामों की श्रद्धालुओं ने की सराहना
प्रकाश पर्व को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हेतु विशेष इंतजाम किए गए हैं। दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने इन प्रबंधों की सराहना की।
रात को दीपमाला और आतिशबाजी से जगमगाएगा गोल्डन टेंपल
आज शाम रहरास साहिब के पाठ के पश्चात परिसर में देसी घी के दीये और मोमबत्तियां जलाकर दीपमाला की जाएगी। इसके पश्चात रात को आतिशबाजी होगी। इसके अतिरिक्त सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय जी में ऐतिहासिक जलो साहिब सजाए जाएंगे। इनमें पुराने और बेशकीमती आभूषणों व शस्त्रों के दर्शन संगत कर सकेगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







