जागरण हेतु लंगर की तैयारी कर रहे सभा के सदस्यों पर फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गोलीबारी में एक युवक की जान चली गई थी, जबकि 3 अन्य चोटिल हो गए थे। पुलिस ने मामले में 3 संदिग्धों को राउंडअप किया है। वहीं, 8 नामजद आरोपियों और 2 अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने साजन कुमार, मोहित, विनय, हरप्रीत सिंह, लव, रघु, विशाल और जजबीर सहित 2 अज्ञात आरोपियों के िखलाफ केस दर्ज किया है। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि पुलिस टीम ने घटनास्थल से 12 खाली कारतूस के खोल बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें छापेमारी कर रही हैं।