स्वच्छ भारत मिशन के तहत मानसा में 26 नवंबर को जागरूकता रैली निकाली जाएगी। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) आयुष गोयल ने रैली की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अफसरों के साथ मीटिंग की। आयुष गोयल ने कहा कि रैली सुबह 8 बजे जिला प्रशासनिक परिसर मानसा से शुरू होगी। डिप्टी कमिश्नर मानसा नवजोत कौर इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। स्वच्छता के प्रति किया जाएगा जागरूक रैली बस स्टैंड और मानसा नगर के प्रमुख बाजारों से होकर गुरुद्वारा साहिब चौक पर खत्म होगी। इसमें विद्यार्थी, सामाजिक सेवा संस्थाओं के प्रतिनिधि और पर्यावरण प्रेमी शामिल होंगे। रैली के जरिए दुकानदारों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने हेतु जागरूक किया जाएगा।