- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Moga Road Accident | Bike Collision Leads To Death And Injuries
मोगा में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में 1 युवक की जान चली गई। हादसा फतेहगढ़ पंजतूर थाने के गांव खंभे के पास हुआ। चार युवक दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में एक मोटरसाइकिल पंचर हो गई। इसके बाद उस पर सवार युवक दूसरी मोटरसाइकिल पर बैठ गया
पंचर होने पर दूसरी मोटरसाइकिल पर बैठा था युवक
सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस को ग्राम बुल्लोके, मखू निवासी लखवीर सिंह ने शिकायत दी है। उसने बताया कि वह अपने साथी बलजीत सिंह के साथ लौट रहा था।
इसी दौरान चार युवक दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जा रहे थे। मार्ग में एक मोटरसाइकिल पंचर हो गई। इसके बाद उस पर सवार गुरविंदर सिंह दूसरी मोटरसाइकिल पर बैठ गया।
कार की टक्कर से चारों युवक घायल
हादसे में गुरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, अरमान सिंह और अमरजीत सिंह घायल हो गए। सभी को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गुरविंदर सिंह की मृत्यु हो गई। अमरजीत सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे बठिंडा के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने कहा कि पुलिस ने कार चालक लक्ष शर्मा निवासी फतेहगढ़ पंजतूर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के पश्चात गुरविंदर सिंह का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







