भगता भाईका| ‘द ऑक्सफोर्ड स्कूल ऑफ एजुकेशन, भगता भाईका’ में बंदी छोड़ दिवस और दीपावली पर्व को समर्पित विभिन्न गतिविधियों एवं इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दीपक तथा मोमबत्तियों की सजावट, क्लास रंगोली, ग्रीटिंग कार्ड बनाना, मोमबत्ती स्टैंड

इसके साथ ही ‘हरित दीपावली’ और ‘पटाखों को ना’ विषयों पर स्लोगन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। दूसरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के बीच रंगोली, ग्रीटिंग कार्ड और हाउस डिस्प्ले बोर्ड की सजावट के इंटर हाउस मुकाबले भी करवाए गए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रिंसिपल रूप लाल बांसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे त्योहार हमारी समृद्ध विरासत और संस्कृति की अनमोल धरोहर हैं, जो हमें पीढ़ी-दर-पीढ़ी विरासत में मिले हैं।

उन्होंने बताया कि दीपावली रोशनी और खुशियों का त्योहार है, इसलिए इसे पटाखों और शोर-शराबे से दूर रहकर मनाना चाहिए, ताकि पर्यावरण स्वच्छ रहे और मनुष्यों के साथ-साथ जीव-जंतुओं को भी सांस लेने में समस्या न हो। इस मौके पर स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य सरदार हरदेव सिंह बराड़, हरगुरप्रीत सिंह गगन बराड़, सरदार गुरमीत सिंह गिल, परमपाल सिंह तथा सरदार गुरमीत सिंह गिल सरपंच ने अध्यापकों, हेल्परों और ड्राइवरों को उपहार देकर दीपावली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर