बठिंडा | सरकारी आदर्श सीसे स्कूल में नए अकादमिक क्लास रूम का नींव पत्थर निगम के मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने रखा। अपने संबोधन में मेयर मेहता ने कहा कि स्कूल के विकास कार्यों हेतु शिक्षा महकमा पंजाब से 12 लाख रुपये की ग्रांट जारी करवाई गई है। प्रिंसिपल अमृतपाल सिंह भट्टी ने मेयर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल में पहले भी बड़े स्तर पर विकास कार्य करवाए गए हैं तथा भविष्य में भी विकास कार्य जारी रहेंगे। डीईओ से. राजीव कुमार छाबड़ा और डिप्टी डीईओ से. चमकौर सिंह सिधू के प्रयासों की सराहना करते हुए सरकारी हाई स्कूल के हेडमास्टर महिंदर पाल ने बताया कि जिले के सरकारी स्कूलों में निरंतर कार्य हो रहा है।