- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Punjab Chandigarh Weather Update | Cold Wave, Fog, Temperature Drop
पंजाब के सात जिलों और चंडीगढ़ में आज अनेक स्थानों पर घने कोहरे की संभावना है। हालांकि, दिन में मौसम ड्राई रहेगा यानी तेज धूप निकलेगी। मौसम का यह मिजाज 28 नवंबर तक बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान
प्रदेश में सर्दी आ चुकी है, मगर कड़ाके की ठंड का इंतजार लंबा होता जा रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं, जबकि दिन में तेज धूप निकल रही है। आज पठाकनकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, और रूपनगर में कोहरा पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ का फिलहाल कोई खास असर नहीं दिख रहा है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे अर्थात सिंगल डिजिट में पहुंचने लगा है, जो सर्दी बढ़ने का संकेत है। सुबह के वक्त अनेक इलाकों में कोहरा भी छाने लगा है।
मौसम ड्राई रहने की संभावना है
पंजाब और चंडीगढ़ में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम महकमा के मुताबिक, रात का तापमान फिलहाल इसी स्तर के आसपास बना रहेगा। अगले कुछ दिनों में भी कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार नहीं हैं। वहीं, 26 से 28 नवंबर तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सुबह और रात के वक्त घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। 29 नवंबर को किसी भी जिले में घने कोहरे का अलर्ट नहीं है। इसी बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है।







