- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Insurance Provided For Pollution Van Parked On The Roadside Is "fake"
शहर में सड़क किनारे खड़ी पॉल्यूशन वैन से करवाया गया इश्योरेंस फर्जी निकला । कोट रोड स्थित दोआबा चौक के पास क्वींस रोड निवासी भरत कुमार ने अपनी गाड़ी का बीमा करवाया था। दस्तावेज में बीमा अवधि जुलाई 2025 से 2026 दर्ज थी, जबकि उनके मुताबिक यह 6 नवंबर 2026 से 2027 तक होनी चाहिए थी। भरत कुमार ने क्यूआर कोड स्कैन किया तो ऑनलाइन रिकॉर्ड नहीं मिला। शिकायत लेकर वैन पर पहुंचे तो कर्मी ने बॉस से बात कर साधारण कागज पर दूसरा प्रिंट दे दिया। मगर उस पर दर्ज इंश्योरेंस नंबर भी सत्यापित नहीं हुआ।
विरोध करने पर कर्मचारी ने रसीद वापस मांग ली और अगले दिन काम होने की बात कही। इससे बीमा कंपनी के नाम का गलत इस्तेमाल कर दस्तावेज जारी करने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे दस्तावेजों के आधार पर दुर्घटना होने पर बीमा क्लेम लेने में दिक्कत हो सकती है। वहीं, सड़क किनारे खड़ी पॉल्यूशन वैनों पर नगर निगम और ट्रैफिक महकमा की कार्रवाई न होने पर भी प्रश्न उठ रहे हैं।
वहीं जब इस बारे में पॉल्यूशन वैन के कर्मचारी अजय कुमार से बात की गई उस ने बताया कि वह बॉस के दिए दस्तावेजों का प्रिंट निकालकर ग्राहकों को देता है। उसके अनुसार, यह अनजाने में हुई गलती है और इसमें उसकी कोई भूमिका नहीं है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







