8 नवंबर को जिस युवक से रोका हुआ था और 18 नवंबर को बारात आनी थी, उसी मंगेतर ने प्री-वेडिंग शूट के दौरान दुल्हन के साथ गंदी हरकत कर मर्यादा को तार-तार करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, पश्चात में ससुराल बुलाकर सास ने कमरे में युवती के कपड़े उतरवाए और शरीर पर निशान देखकर उसे अपने ससुर को दिखाने का फरमान सुना दिया।

देर रात थाना रामा मंडी में अभियुक्त मंगेतर गुलशन कुमार उर्फ नितिन, ससुर राजेश कुमार और सास मीनाक्षी के धारा 79, 3(5), 318(2), 351(2), 356 और डाउरी प्रोहिबिशन एक्ट (दहेज निषेध कानून) की धारा 4 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले मामले को लेकर पीड़ित फैमिली ने ढिलवां चौक में धरना दिया था। पुलिस ने शिकायत लेकर पड़ताल की बात कही थी। बुधवार को पीड़ित लोग एसीपी राजेश ठाकुर से मिले थे तो एसीपी ने बताया- पड़ताल पूरी हो चुकी है और सख्त एक्शन लिया जाएगा।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट