जालंधर | सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की ओर से संगीत उत्सव करवाया गया। इसमें अशोक चड्ढा (पीसीएस सेवानिवृत्त), डॉ. कुलविंदर दीप कौर, सहज दीपसिंह और प्रधानाचार्य दीपेंद्र कांत विशेष तौर पर पहुंचे। निर्णायक की भूमिका अश्विनी कथक, हरजिंदर अमन और विशाल नैय्यर ने निभाई। सिटी राउंड में विभिन्न श्रेणियों में एचएमवी कॉलेजिएट, द गुरुकुल स्कूल, एपीजे मॉडल टाउन, श्री पार्वती जैन स्कूल, सेंट जॉर्ज कॉन्वेंट स्कूल, दोआबा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सहित विजेताओं के नाम घोषित किए गए।