तरनतारन में गुरुद्वारा साहिब हरिके के बाहर से दो युवक बाइक चुराकर फरार हो गए। घटना का पता उस समय पता चला जब मोटरसाइकल का मालिक माथा टेककर गुरुद्वारा साहिब से बाहर निकला।

उसने आसपास हर जगह अपना बाइक चलाशा परंतु उसे कहीं भी अपना बाइक नहीं मिला। सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि दो युवक उसका बाइक चुराकर लेजा रहे है जिसके पश्चात उसने प्रकरण की शिकयत पुलिस में दी।

क्या दिखा CCTV में…

विज्ञापनIn-Article Banner

सीसीटीवी फुटेज में सफेद हुड्डी पहने दो युवक दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक युवक सबसे पहले मोटरसाइकिल खड़ी करने वाले स्थान पर पहुंचकर आसपास की हालत देखता है।

इसके बाद वह बाइक के पास आता है और उसमें चाबी लगाता है। चाबी से लॉक खोलने के पश्चात वह मोटरसाइकिल लेकर बाहर की ओर जाता है। वहां पहले से उसका दूसरा साथी इंतजार कर रहा होता है। इसके पश्चात दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से फरार हो जाते हैं।

बाइक का मालिक बोला- माथे टेकने आया था

हरिके निवासी रणजीत सिंह ने कहा कि 25 नवंबर सुबह साढ़े नौ बजे वह अपने बाइक पर गुरुद्वारा बाबा सिंह साहिब में माथा टेकने गए थे। उन्होंने बाइक गुरुद्वारे के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटे तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। उन्होंने आसपास के इलाका में मोटरसाइकिल की तलाश की, मगर उसका कोई पता नहीं चला।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट