जालंधर | सी.जे.एस. पब्लिक स्कूल जालंधर में कौशल बोध–ग्रैंड दिवाली गाला का आयोजन उत्सवपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना और विद्यार्थियों को रचनात्मकता, नवाचार, व्यावसायिक कौशल तथा टीमवर्क के माध्यम से व्यावहारिक सीख प्रदान करना था। कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल लगाए। इनमें हाथ से बने दीये, वॉल हैंगिंग, ''शुभ-लाभ'' सजावट, वॉल झरोखे, सजावटी मोमबत्तियां, कैंडल होल्डर, तोरण, पेपर बैग, लैंपशेड, मिनी जींस बैग, की-रिंग स्टैंड, पेन स्टैंड, जूट के टी-कोस्टर और फ्रिज मैग्नेट जैसी सामग्री प्रदर्शित की गई। खाद्य स्टॉलों पर भेल पुरी, स्वीट कॉर्न और ताज़गी देने वाले पेय पदार्थ उपलब्ध रहे। आयोजन चेयरपर्सन नीना मित्तल के मार्गदर्शन में हुआ। प्रिंसिपल रश्मि शर्मा ने विद्यार्थियों की भागीदारी और नवीन विचारों की सराहना की।
सीजेएस पब्लिक स्कूल में स्टू़डेंट्स ने लगाए स्टॉल
कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना और विद्यार्थियों को रचनात्मकता, नवाचार, व्यावसायिक कौशल तथा टीमवर्क के माध्यम से व्यावहारिक सीख प्रदान करना था। इनमें हाथ से बने दीये, वॉल हैंगिंग, ''शुभ-लाभ'' सजावट, वॉल झरोखे, सजावटी मोमबत्तियां, कैंडल होल्डर, तोरण, पेपर बैग,…
EEditor
14 नव॰ 2026, 08:32 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E
संबंधित ख़बरें
पंजाबबाल दिवस पर करवाई खेल प्रतियोगिताएं
14 घंटे पहले
पंजाबअमृतसर लॉ कॉलेज ने मनाई ग्रीन दिवाली
14 घंटे पहले 1
पंजाबबच्चों को सुरक्षित रहने के बारे में दी सूचना
1 दिन पहले 1
पंजाबशिमला की वादियों में घूमे एपीजे के स्टूडेंट्स
1 दिन पहले 1
पंजाबकौशल मेले में स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा
1 दिन पहले 1
पंजाबएपीजे स्कूल मॉडल टाउन में मनाया बाल दिवस
1 दिन पहले 1
